प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम
सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिले आवेदनों के आधार पर लाभर्थियों का चुनाव करती है.
क्या आपने घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में होम लोन के लिए आवेदन किया है? अगर हां तो हम आपको बता रहे हैं कि PMAY के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया क्या है.
PMAY-G के तहत आवेदन करने के बाद केंद्र सरकार लाभार्थियों का चुनाव करती है. इसके बाद लाभार्थियों की फाइनल लिस्ट PMAY-G की वेबसाइट पर डाल दी जाती हैं
PMAY-G के तहत आवेदन करने के बाद केंद्र सरकार लाभार्थियों का चुनाव करती है. इसके बाद लाभार्थियों की फाइनल लिस्ट PMAY-G की वेबसाइट पर डाल दी जाती हैं
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत होम लोन के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक करने का तरीका यह है:
- सबसे पहले आप PMAY की वेबसाइट पर जायें.
- आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: https://pmaymis.gov.in/
- इसके बाद ऊपर के टैब में सर्च बेनिफिशियरी टैब पर माउस ले जायें.
- यहां आपको नाम से लाभार्थी खोजें (सर्च बाय नेम) दिख जायेगा.
इसमें अपना नाम लिखें
इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें इस नाम के सभी लोगों की सूची दिखेगी.
आप अपने नाम पर क्लिक कर इस बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: अब आप एप से कर सकेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना की सब्सिडी का आवेदन
क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लाभ?
PMAY-G में आप छह लाख रुपये का लोन सालाना छह फीसदी तक की ब्याज दर पर ले सकते हैं. अगर आपको घर बनाने के लिए इससे ज्यादा रकम चाहिए तो आपको उस अतिरिक्त रकम पर आम ब्याज दर से लोन लेना होगा.
अब जब ऑनलाइन वेबसाइट पर कई कैलकुलेटर मौजूद हैं, आप भी अपने होम लोन की रकम और ब्याज दर के हिसाब से मासिक किस्त की गणना कर सकते हैं.
यहां आप इस टैब पर क्लिक करें.
यहां आपको लोन की रकम, लोन की अवधि, ब्याज दर आदि डालने पर सब्सिडी की रकम के बारे में पता चल जायेगा.
DAD P INTERIORS .. YouTube.chanal.SUBCRIBE... https://m.youtube.com/channel/UC95msCwn5G7UEcStSP-Z_bA
Comments
Post a Comment